Question bank gift to students of CBSE class X
प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं के छात्रों को प्रश्न बैंक का तोहफा दिया है। सीबीएसई के दीक्षा ऐप पर दसवीं के सभी प्रमुख विषयों से संबंधित प्रश्न बैंक उपलब्ध हैं।
परीक्षार्थी इस प्रश्न बैंक का उपयोग कर परीक्षा की तैयारी और बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इस प्रश्न बैंक में दो हजार से अधिक सवाल और उसके उत्तर दिए गए हैं। इनमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास जैसे विषयों से संबंधित सवाल और उनके जवाब मिल जाएंगे। साथ ही ऐप यह बताने भी मदद करेगा कि एक ही सवाल के कई तरीके से लिखे जा सकते हैं। डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड स्किल एजुकेशन डॉ. बिस्वजीत साहा के अनुसार यह प्रश्न बैंक केवल अभ्यास के लिए है। इसका बोर्ड परीक्षा-2020 से कोई संबंध नहीं है।