फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी के इंटरव्यू में पूछे सवाल : पर्यटन के लिहाज से क्या मालदीव का विकल्प हो सकता है लक्षदीप

Wed, 10 Jan 2024 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंटरव्यू के तीसरे दिन भी 90 अभ्यर्थियाें को बुलाया गया था। पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटाए जाने के बाद इस बार इंटरव्यू में भी विषय आधारित सवाल बहुत कम पूछे जा रहे हैं। ज्यादातर सवाल सम-सामयिक घटनाओं से पूछे जा रहे हैं या अभ्यर्थियों को परिस्थिति आधारित सवालों के जवाब देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मालदीव इन दिनों चर्चा में क्यों है? क्या लक्षदीप को मालदीव के विकल्प के रूप में पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है? लक्षदीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या किया जा सकता है?‘ ये सवाल बुधवार को पीसीएस-2023 के इंटरव्यू में एक अभ्यर्थी से पूछे गए।

इंटरव्यू के तीसरे दिन भी 90 अभ्यर्थियाें को बुलाया गया था। पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटाए जाने के बाद इस बार इंटरव्यू में भी विषय आधारित सवाल बहुत कम पूछे जा रहे हैं। ज्यादातर सवाल सम-सामयिक घटनाओं से पूछे जा रहे हैं या अभ्यर्थियों को परिस्थिति आधारित सवालों के जवाब देने पड़ रहे हैं। इंटरव्यू में अयोध्या और राम मंदिर का मुद्दा भी छाया हुआ है।

विज्ञापन


इंटरव्यू के तीसरे दिन भी अयोध्या और राम मंदिर से जुड़े कई सवाल पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि अयोध्या में राम मंदिर से रोजगार को बढ़ावा कैसे मिलेगा? यह सवाल भी आया कि अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का जाना कितना उचित है? बलिया से आए एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि बलिया को राम से कैसे जोड़ेंगे तो अभ्यर्थी ने जवाब दिया कि वाल्मीकि जी का निवास बलिया में ही था।

सेना की पृष्ठभूमि से आए एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि सेना में अपने अनुभव को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कैसे इस्तेमाल करेंगे? अभ्यर्थी से यह भी पूछा गया कि आप अफसर हैं और कोई महिला आपके पास शिकायत लेकर आती है कि आपके सहयोगी ने उसका यौन शोषण किया है तो इस शिकायत पर आप क्या करेंगे?

परिस्थिति आधारित एक सवाल यह भी रहा कि अगर आप एसडीएम हैं और आपके क्षेत्र में दंगा हो रहा है तो क्या करेंगे? क्या शुरुआत में ही लाठीचार्ज का आदेश देंगे या कोई दूसरा कदम उठाएंगे? वहीं, एक महिला अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि एसडीएम बनीं तो महिला सशक्तिकरण के लिए क्या करेंगी?

विज्ञापन

इंटरव्यू में ये सवाल भी पूछे गए

- रूस-यूक्रेन के बारे में कुछ बताएं

- ग्रामीण इलाकों में विकास का अभाव है, इसमें कैसे सुधार करेंगे

- हिट एंड रन कानून किस सत्र में प्रस्तुत किया गया। इसके क्या फायदे और क्या नुकसान होंगे

- मुख्य निर्वाचन अधिकारी की निष्पक्ष नियुक्ति कैसे हो

- गरीबी उन्मूलन कैसे करेंगे

- अपने गांव की पांच समस्याएं बताएं

- ग्रामीण इलाकों में विकास का अभाव है। एसडीएम बने तो इसके लिए क्या करेंगे

- बेसिक शिक्षा में क्या कमियां है और इसमें कैसे सुधार कैसे किया जा सकता है

- नई शिक्षा नीति क्या है और शिक्षा के साथ समाज में इससे क्या बदलाव आएंगे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें