प्रमुख स्थानों पर लगेंगे क्यूआर कोड के साइन बोर्ड
क्यूआर कोड को प्रमुख स्थानों पर ही लगाया जाएगा, जिससे कि सफर करने वालों को आसानी से नजर आ सके। बेहतर दृश्यता के लिए इसे टोल प्लाजा, सड़क किनारे सुविधाओं वाले स्थानों पर, ट्रक ले-बाय, राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रारंभ/समापन बिंदुओं और विश्राम स्थलों पर लगाया जाएगा।
प्रयागराज रीजन में आने वाले हाईवे
प्रयागराज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे (सिक्स लेन का), प्रयागराज बाईपास एक्सप्रेसवे, विंध्य एक्सप्रेसवे (प्रयागराज से सोनभद्र तक), प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे, प्रयागराज-रायबरेली हाईवे और प्रयागराज इनर रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग मौजूद हैं।
एनएचएआई मुख्यालय की तरफ से हाईवे के किनारे क्यूआर कोड के साइन बोर्ड लगाने का निर्देश मिले हैं। इसके लगने से लोगों को सफर में सहूलियत मिलेगी। - एसके सिंह, परियोजना प्रबंधन, एनएचएआई प्रयागराज