अदूरदर्शी लोग फैला रहे हैं मणिपुर में हिंसा
मणिपुर में हो रही हिंसा पर पुरी शंकराचार्य ने कहा कि अदूरदर्शी लोग हैं जो वहां पर हिंसा फैला रहे हैं। कहा कि कभी सिखों के मन भी यह भाव आया था कि पंजाब में हिन्दुओं का न रहने दिए जाए। पर उसी वक्त उन्होंने बुद्धिमानी का परिचय दिया कि सिख तो हर प्रांत और देश में हैं। अन्य प्रांतों के सिख मार दिए जाएंगे। ऐसा ही कुछ मणिपुर की हिंसा में भी हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री जागरूक हैं, उचित समय पर जरुरी कदम उठाएंगे।
कुंभ मेले की तैयारियों पर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि इस वक्त यूपी को जो सीएम हैं, वो जागरूक हैं। घोटाला कांड वाले नहीं है। हालांकि कुंभ को अब मेले का रुप दे दिया गया है। जिस उद्देश्य से कुंभ होता था, वह उद्देश्य ही विलुप्त हो गया है। यूपी की कानून व्यवस्था पर कहा कि आज यहां पर सभी को उचित सम्मान मिल रहा है। योगी जी घर भरने वाले मुख्यमंत्री नहीं हैं। क्षत्रिय हैं, परंपरा से शासन करने वाले हैं।