फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ जल की उपलब्धता आज भी चुनौती

Fri, 29 Mar 2019 01:27 AM IST
विनोद सिंह News desk- amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
खराब हैंडपंप
विज्ञापन
 एमएनएनआईटी में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी लोगों को पीने का पानी उपलब्ध न करा पाना चुनौती है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग, जनपदीय अभियांत्रिकी विभाग, उत्तर प्रदेश जल निगम और इंडियन वाटर वर्क्स प्रयागराज की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि नीति निर्माताओं के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पीने योग्य पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराना अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध पानी की एक बड़ी मात्रा प्रदूषित जल की है, जिसमें सुधार करना अत्यावश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ जल किसी की भी जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बृहस्पतिवार को शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला का विषय ‘वाटर ट्रीटमेंट ऑप्शन फॉर प्रीयारिटी ड्रिंकिंग वाटर पोलूटेंट्स इन रूरल एरिया’ है। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश जल निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक पीके आसुदानी एवं इंजीनियर एके श्रीवास्तव ने किया।

राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल अतिथियों का स्वागत उत्तर प्रदेश जल निगम के मुख्य अभियंता (गंगा) एके रस्तोगी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कुंभ मेला के दौरान जल निगम की ओर से कुशलता पूर्वक संपादित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान सामने आई चुनौतियों से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने के साथ अनुभव साझा किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि इंजीनियर एके श्रीवास्तव ने सरकार की ओर से शुरू की गई अमृत योजना का विवरण प्रस्तुत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगम के प्रयासों की चर्चा की। इंजीनियर पीके आसुदानी ने गिरते भू-जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए जल के मुख्य प्रदूषक तत्वों जैसे फ्लोराइड, आर्सेनिक से होने वाली हानियों की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए उससे बचने के तरीके बताए।

कार्यशाला के संरक्षक एवं कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे ने सूखे पड़े कुंए और तालाबों पर चिंता जाहिर करते हुए जन निगम से उनकेउद्घार और उनके जल उपयोग की तरफ ध्यान आकृष्ठ किया। अतिथियों का स्वागत विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष पीके मेहता ने किया। संयोजन आयोजन सचिव प्रो.आरसी वैश्य ने किया। इंजीनियर जीसी दुबे ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें