मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 38वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन पंजाब के एथलीटों का जलवा रहा। इलाहाबाद में पहली बार हो रही इस प्रतियोगिता में पुराने खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। 35 से लेकर 95 वर्ष के खिलाड़ियों ने अपने दमखम से नए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता में शुक्रवार को पंजाब के एथलीट सबसे अधिक 15 स्वर्ण पदक लेकर पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर हरियाणा एवं तीसरे स्थान पर मणिपुर के खिलाड़ी रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन 192 पदक दांव पर रहे। स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इनमें 1600 पुरुष एवं 400 महिला खिलाड़ी हैं। शुभारंभ मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक राजा जय संह ने किया।
10 हजार मीटर रेस
पहले दिन 10 हजार मीटर की रेस में पुरुष वर्ग में 35, 40, 45, 75, 80 आयु वर्ग में क्रमश: तेलंगाना के कुंदरम श्रीनिवासलु, हरियाणा के बलजीत सिंह, हरियाणा के जितेंद्र सिंह दिल्ली के राम स्वरूप, हरियाणा के धरम चंद, एवं महिला वर्ग में 40, 45, 50, 55, 60, 65 आयु वर्ग में जम्मू कश्मीर की पवन शर्मा, आंध्र प्रदेश की वी विजया, तेलंगाना की रचेल चटर्जी पहले स्थान पर रहे।
200 मीटर रेस
दो सौ मीटर की रेस में पुरुष वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90 आयु में क्रमश: उत्तर प्रदेश के धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पंजाब के परमिंदर सिंह सिद्धू, केरल के डॉ. जार्ज अब्राहम, गुजरात के चेट्री मिन बहादुर, मध्य प्रदेश के लालता तिवारी, उत्तराखंड के सतीश चंद्र चौहान, पंजाब के बाल सिंह विर्क, आंध्र प्रदेश के जीएसएन मूर्ति, पंजाब के गुरु बचन सिंह पंजाब के निछत्तर सिंह, हरियाणा के राजबीर तेलंगाना के एमवी रामचंद्र को पहला स्थान मिला। महिला वर्ग में 200 मीटर रेस में क्रमश: 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80 आयु में हरियाणा की राखी शर्मा, बंगाल की सोमा अधिकारी, गुजरात की चौधरी कृष्ण कुमार, हिमाचल की अलकनंदा हांडा, तेलंगाना की सी विजय लक्ष्मी, मणिपुर की एल राधे देवी, मणिपुर की ए मेम्चा देवी, मणिपुर की वाई बाला देवी, मणिपुर की टी भानु देवी, पंजाब की बलजीत कौर गिल को पहला स्थान मिला।
800 मीटर रेस
800 मीटर की रेस में पुरुष वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80 आयु वर्ग में क्रमश: हरियाणा के सुंदर पाल, राजस्थान के रामफूल मीना, हरियाणा के राजेश कुमार, उत्तर प्रदेश के राम लाल, राजस्थान के शिवजी लाल मीना, पंजाब के बलवंत सिंह, मध्य प्रदेश के ऋषभ जैन, उत्तर प्रदेश के हरपाल, पंजाब के गुरबचन सिंह, पंजाब के कुलवंत सिंह को पहला स्थान मिला। महिला वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80 आयु वर्ग में क्रमश: हरियाणा की यशवंती, उत्तर प्रदेश की रचना सिंह, चंडीगढ़ की रजनी बाला, मणिपुर की एन कदम देवी, पंजाब की देविंदर कौर, आंध्र प्रदेश की जे वसुंधरा, आंध्र प्रदेश की जी अन्नपूर्णा, गुजरात की डॉ. भाग्यवती ओजा पहले स्थान पर रहीं।
महिला डिस्कस थ्रो
डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 85 आयु वर्ग में क्रमश: पंजाब की मंजीत कौर, हिमांचल की अनुराधा शर्मा, बंगाल की पाबिटर्फा सरकार, बंगाल की निपा विश्वास समद्दर, तेलंगाना की जी रतन्वेनी, पंजाब की चंद्रजीत कौर, आंध्र प्रदेश की वाई कोटेश्वर वर्मा, तेलंगाना की पी रचेल बेंजामिन, मणिपुर की टी कुंजरानी देवी, मणिपुर की एच बिनोदिनी देवी पहले स्थान पर रहीं।
पुरुष लांग जंप
पुरुष वर्ग लांग जंप में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85 आयु वर्ग में क्रमश: गुजरात के जेना दिलुर्रजन, उड़ीसा के संतोष प्रधान, पंजाब के गुजिंदर सिंह होथी, पंजाब के जागीर सिंह रंधावा, राजस्थान के खजान सिंह, उत्तर प्रदेश के बीबी मिश्र केरल के ज्वाय मन्नी कट्टू, उड़ीसा के बृंदावन साहू, मणिपुर के के ज्वाय सिंह, मणिपुर के के इकबाल सिंह, पंजाब के इंदर सिंह पहला स्थान पाने वालों में शामिल हैं।
पदक तालिका
राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
पंजाब 15 10 13 38
हरियाणा 09 13 11 33
मणिपुर 09 04 03 16
तेलंगाना 08 04 08 20
उत्तर प्रदेश 05 05 01 11
आंध्र प्रदेश 04 09 05 18
गुजरात 04 03 03 10
पं.बंगाल 03 05 02 10
राजस्थान 03 03 02 08
मध्य प्रदेश 02 02 01 05
ओड़ीसा 02 02 01 05
हिमांचल 02 01 01 04
केरल 02 00 01 03
जंमू-कश्मीर01 01 02 04
चंडीगढ़ 01 00 00 01
दिल्ली 01 00 00 01
उत्तराखंड 01 00 00 01
छत्तीसगढ़ 00 02 01 03
तमिलनाडु 00 01 00 01
कुल्र 72 65 55 192