फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पंजाब मेल, मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर बाइक छोड़कर भागा युवक

Sat, 12 Feb 2022 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बजे अंतू व जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची। उस समय पारा के करीब मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक बाइक से गुजर रहा था।
विज्ञापन
Train - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के करीब पारा रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन आती देख एक बाइक सवार रेल पटरी पर बाइक छोड़कर भाग निकला। ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन




हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बजे अंतू व जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची। उस समय पारा के करीब मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक बाइक से गुजर रहा था। ट्रेन करीब आती देख वह हड़बड़ा गया और बाइक छोड़कर भाग निकला। इस दौरान बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।



चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। ट्रेन के गार्ड ने घटना की जानकारी जगेशरगंज व अंतू स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर चली गई। घटना की जानकारी के बाद ट्रेन में सवार यात्री सहमे नजर आए। करीब पंद्रह मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें