फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकामेश्वर के रास्ते को लेकर जनहित याचिका दाखिल

Fri, 19 Jun 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
यमुना किनारे स्थित प्रचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते को लेकर बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट की अधिवक्ता सुनीता शर्मा व डॉ कृष्ण जी शर्मा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी सेना की हठधर्मिता की वजह से हजारों श्रद्धालु मनकामेश्वर महादेव के दर्शन से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही वर्ष 2004 में इस प्रकरण में दाखिल एक जनहित याचिका का भी हवाला दिया गया है,जिसमें तत्कालीन कर्नल ने पूरक शपथपत्र दाखिल करते हुए कहा था कि मनकामेश्वर मंदिर व सरस्वती घाट तक गाड़ी से आम लोगों के आने जाने के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है। 

याची गणों  के वकील विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 में लॉकडाउन के बाद धार्मिक स्थलों को खोलने के सरकार के निर्णय के बाद भी मनकामेश्वर जाने वाले रास्ते का गेट सेना की ओर से अबतक बंद रखा गया है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि लॉकडाउन खुलने के बाद 508 आर्मी बेस वर्कशॉप की ओर से मनकामेश्वर मार्ग पर बने गेट पर ताला लगा दिया गया। इस प्रकरण में जिला प्रशासन के अफसरों से वार्ता की गई और मंदिर के व्यवस्थापक श्रीधरानंद ने बार-बार गुहार लगाई लेकिन मेनगेट का ताला खोलने से मना कर दिया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें