फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में धरना जारी, मना फैज का जन्मदिन

विज्ञापन
Protests continue against CAA, celebrating Faiz's birthday - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में महिलाओं का मंसूर अली पार्क में लगातार 33वें दिन धरना जारी रहा। समर्थन में जगह-जगह से महिलाओं ने जुलूस निकाला और धरने में शामिल हुईं। इस तरह का माहौल देर रात तक बना रहा तथा वक्ताओं ने सीएए के खतरे बताए। धरना स्थल पर शायर फैज अहमद फैज का जन्म दिन भी मनाया गया।
विज्ञापन

जामिया के छात्र शायर अकमल बलरामपुरी ने गीत के माध्यम से एनपीआर, एनआरसी और सीएए से होने वाले नुकसान को बताया। पटना की कोरस टीम से राम अंतरा पांडेय, रिया सिंह, तुलिका भारती, सचिन सरन, नीलम शंकर, डॉ.बंसल त्रिपाठी, मो.जावेद आदि ने देशभक्ति गीतों से जोश भरा तथा नाटक का मंचन कर केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोला। आंबेडकर महासभा के भंवर सिंह ने कहा कि भय और भ्रम फैलाकर संविधान की हत्या की जा रही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अली अहमद फातमी ने कहा कि देश तानाशाही से नहीं मोहब्बत से चलेगा। सायरा अहमद, सबीहा मोहानी, खुशनूमा बानो, चंदा बाजी, सै.मो.अस्करी, इरशाद उल्ला, अफसर महमूद आदि ने धरने को संबोधित किया। दायरा शाह अजमल, अटाला, अकबरपुर, रानीमंडी, बैदन टोला, करैली आदि मोहल्लों से महिलाओं ने जुलूस निकाला और धरने में शामिल र्हुइं। जुलूस पहुंचने का यह क्रम देर रात तक जारी रहा।

Protests continue against CAA, celebrating Faiz's birthday- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें