फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अधिवक्ता विजय मिश्र की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों का चक्काजाम, नारेबाजी

Thu, 03 Aug 2023 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस विजय मिश्र को फर्जी तरीके से फंसा रही है। यह वकीलों का अपमान है। वकालत पेशे से जुड़े होने के कारण वकील अपने मुवक्किल के संपर्क में रहता ही है। इस आधार पर वकीलों को गिरफ्तार कर प्रताड़ित करना गलत है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
अधिवक्ता विजय मिश्र की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र की गिरफ्तारी के विरोध में कचहरी के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को फिर आंदोलन किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पाकर पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस विजय मिश्र को फर्जी तरीके से फंसा रही है। यह वकीलों का अपमान है। वकालत पेशे से जुड़े होने के कारण वकील अपने मुवक्किल के संपर्क में रहता ही है। इस आधार पर वकीलों को गिरफ्तार कर प्रताड़ित करना गलत है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस गलत तरीके से अधिवक्ताओं को परेशान करने का कार्य कर रही है। यह नहीं रुका तो आगे कई और वकीलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इससे निष्पक्ष होकर अधिवक्ता कार्य नहीं कर पाएंगे। पुलिस और प्रशासन अधिवक्ताओं को दबाव में लेने का प्रयास कर रही है। विजय मिश्र की गिरफ्तारी इसका जीता जागता उदाहरण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें