फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पर नए पुल को मिली मंजूरी

विज्ञापन
Proposal of new bridge on Ganga passed
विज्ञापन
प्रयागराज। गंगा पर सिरसा से पुल निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रयागराज और मिर्जापुर में पुल की लंबे समय से मांग की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने दोनों ही पुल के लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न न हो इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। नए आदेश के तहत मनोरंजन कर तथा अन्य विभाग व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीधे कार्रवाई नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए विशेष बजट स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा भी विकास की नई योजनाओं शुरू की गई हैं। इससे व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में व्यापार के लिए अनुकुल माहौल है तथा व्यापारी बिना किसी भय के कारोबार कर सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों के लिए शुरू योजनाओं की भी जानकारी दी।
उधर, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने शनिवार को बताया कि सिरसा में गंगा नदी पर पुल निर्माण की परियोजना को अभी मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अभी सेतु निगम की ओर से इसके लिए पहल की जा रही है। पत्राचार शुरू हो गया है, लेकिन परियोजना को मंजूरी कबतक मिलेगी, कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें