फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के गुर्गे रहे प्रॉपर्टी डीलर ने कब्जाई करोड़ों की सरकारी जमीन 

Tue, 13 Jul 2021 08:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • राजस्वकर्मियों के निरीक्षण में खुलासा, चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं 
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद भले ही सैकड़ों मील दूर गुजरात जेल में हो, लेकिन उसके गुर्गों के कारनामे जारी हैं। माफिया के करीबी रहे एक प्रॉपर्टी डीलर ने बम्हरौली में करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया।  यह खुलासा तब हुआ जब आठ जुलाई को राजस्वकर्मी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। मामले में चार दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस व प्रशासनिक अफसर ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
मामला बम्हरौली के रसूलपुर मरियाडीह उपरहार स्थित सरकारी जमीन का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पोंगहट पुल के पास रहने वाले अतीक अहमद के करीबी रहे प्रॉपर्टी डीलर ने यहां की कुल सात गाटा सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया। ऊबड़-खाबड़ जमीन को जेसीबी से समतल कराकर अपनी खरीदी हुई जमीन में मिला लिया। मामले की शिकायत मिली तो राजस्वकर्मियों की एक टीम मौके पर स्थलीय निरीक्षण को पहुंची। इस दौरान पाया गया कि सात गाटा संख्या की सरकारी भूमि पर प्रॉपर्टी डीलर ने कब्जा कर लिया है। जिसका कुल क्षेत्रफल 1.872 हेक्टेयर होता है।

विज्ञापन

Ateeq Ahmed
स्थलीय निरीक्षण करने वाली टीम की ओर से मामले की जानकारी मौखिक रूप से देने के साथ ही आख्या भी प्रेषित की गई। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसे लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। हालांकि पूरामुफ्ती पुलिस व प्रशासनिक अफसर मामले की जानकारी से इंकार करते रहे। एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार किया और उन्होंने फोन भी काट दिया। उधर पूरामुफ्ती पुलिस भी तहरीर मिलने की बात से इंकार करती रही। 

22 करोड़ से ज्यादा है कब्जाई गई जमीन की कीमत
सूत्रों का कहना है कि रसूलपुर मरियाडीह उपरहार स्थित जिस सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया, उसकी कीमत 22 करोड़ से ज्यादा की है। दरअसल कुल 1.872 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जो कुल 22388 वर्ग गज जमीन होती है। अगर जमीन का मौजूदा भाव 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज मान लें तो कुल कीमत 22 करोड़ से ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें