फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्राॅपर्टी डीलर हत्याकांड - 10 बीघे जमीन के विवाद में इरफान को मारी गई थी गोली, दो गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित खेड़ुवा गांव में करीब नौ-10 बीघे जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
करेली में प्रॉपर्टी डीलर इरफान की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित खेड़ुवा गांव में करीब नौ-10 बीघे जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने एनुद्दीनपुर निवासी हुसैन उर्फ प्लंबर (22) और करेली जफीर की पुलिया निवासी मोहम्मद वसीम उर्फ कबूतर (45) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की बेटी का निकाह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित खेड़ुवा गांव में हुआ है। इसी घर में आसिफ दुर्रानी की बहन का भी निकाह हुआ है। गांव में इनकी करीब नौ-10 बीघा जमीन है। करीब दो साल पहले आसिफ के बहनोई की मौत हो गई थी।

शक है कि इसके बाद से ही इरफान व आसिफ के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। आसिफ दुर्रानी व उसके भाई राशिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आसिफ समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

रेकी करने वाले आसिफ व उसके भाई के दोस्त

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी व उसके भाई राशिद दुर्रानी से दोस्ती है। आसिफ का मोहम्मद इरफान से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी के कहने पर उन्होंने इरफान को लेकर मुखबिरी की थी। बताया था कि इरफान चाय की दुकान पर बैठा है। इस मुखबिरी के बाद आसिफ दुर्रानी, दिलशाद उर्फ साफान, राशिद दुर्रानी व एक अन्य ने सुनियोजित तरीके से इरफान को गोली मार दी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

जमीन की कीमत 14-15 करोड़ रुपये

भतीजे सुफियान ने बताया कि चाचा इरफान की बेटी और आसिफ की बहन का एक ही घर में निकाह हुआ था। बहनोई की मौत के बाद से आसिफ की नजर जमीन पर थी। वर्तमान में गांव में स्थित जमीन की कीमत तकरीबन 14-15 करोड़ रुपये है। इसी जमीन को लेकर आसिफ रंजिश रखने लगा था और चाचा इरफान की हत्या कर दी।
विज्ञापन

आसपास के कई जिलों में दबिश

आरोपी हुसैन उर्फ प्लंबर और मोहम्मद वसीम उर्फ कबूतर ने आसिफ दुर्रानी व उसके भाई राशिद के कई ठिकानों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने ऐनुद्दीनपुर, गौसपुर, चकिया स्थित उनके घर पर एक बार फिर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, पुलिस की दूसरी टीम ने आसपास के कई शहरों में दबिश दी।

रेकी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जमीन के विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश की जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मनीष कुमार शांंडिल्य, डीसीपी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें