रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में राज्यपाल के कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
छात्रों के आंदोलन पर जताई नाराजगी
राज्यपाल ने कहा कि कुछ दिन पहले छात्र विश्वविद्यालय में आंदोलन कर रहे थे। अगर वह छात्र पढ़ाई करते तो आज यह नौबत सामने नहीं आती। उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से भी कहा कि वह अपने बच्चों की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए विश्वविद्यालय और स्कूल आएं। यहां के लोगों से मिलकर जानकारी लें कि उनके बच्चों की शैक्षिक स्थिति का स्तर क्या है। जो छात्र नहीं पढ़ते हैं वही आंदोलन करते हैं। पढ़ने वाले छात्र आंदोलन नहीं प्रयोग करते हैं। कहा कि छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी कुलपति ने मुझे दी थी।
छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना विवि का उद्देश्य
राज्यपाल का स्वागत करते हुए कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। वीसी ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो किसानों के बीच जाकर उनके साथ काम करें। क़ृषि और फार्मेसी की कार्यशालाओं का उद्घाटन इसी उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है। कुलसचिव प्रोफेसर विनीता यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।