फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Promotion : राजकीय महाविद्यालयों के 114 प्रवक्ताओं की प्रोन्नति के आदेश

Mon, 26 Feb 2024 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शेष सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार कॅरिअर एडवांसमेंट योजना के तहत राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 44 प्रवक्ताओं एवं तीन प्रवक्ता पुस्तकालय गैर शैक्षणिक को एजीपी नौ हजार, 20 प्रवक्ताओं और तीन प्रवक्ता पुस्तकालय गैर शैक्षणिक को एजीपी आठ हजार और 44 प्रवक्ताओं को एजीपी सात हजार का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के 114 प्रवक्ताओं को कॅरिअर एडवांसमेंट योजना के तहत प्रोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बाबत उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


इन 114 प्रवक्ताओं (समूह-क सेवा) को एकेडमिक ग्रेड पे (एजीपी) सात हजार, आठ हजार एवं नौ हजार का लाभ मिलेगा। प्रवक्ताओं का यह प्रमोशन वर्ष 2020 से लंबित पड़ा रहा था। प्रवक्ताओं को यह लाभ अर्हता तिथि से दिया जाएगा। विशेष सचिव की ओर से आदेश जारी किए जाने के बाद अब उच्च शिक्षा निदेशालय के स्तर से प्रोन्नत वेतनमान का निर्धारित किया जाएगा और एरियर सहित बढ़े हुए वेतन का भुगतान किया जाएगा।

विशेष सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार कॅरिअर एडवांसमेंट योजना के तहत राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 44 प्रवक्ताओं एवं तीन प्रवक्ता पुस्तकालय गैर शैक्षणिक को एजीपी नौ हजार, 20 प्रवक्ताओं और तीन प्रवक्ता पुस्तकालय गैर शैक्षणिक को एजीपी आठ हजार और 44 प्रवक्ताओं को एजीपी सात हजार का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह लाभ इस शर्त के साथ दिया जाएगा कि संगत शासनादेशों के अनुरूप प्रत्येक कार्मिक से संबंधित सूचनाओं/अभिलेखों का पुन: परीक्षण किया जाएगा। विशेष सचिव की ओर से पत्र जारी किए जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की प्रमुख मांग भी पूरी हो गई है। एसोसिएशन लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था और पिछले दिनों उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया था।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु प्रकाश सिंह, महासचिव डॉ. महंत यादव, सचिव डॉ. विजय राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष डॉ. जयराम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार लक्ष्मण आदि ने उच्च शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसोसिएशन की अन्य मांगों पर भी जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें