फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 50 महिला शिक्षिकों की प्रोन्नति निरस्त, कार्यभार ग्रहण न करने पर विभाग ने उठाया सख्त कदम

Sat, 17 Feb 2024 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रमोशन के बाद भी नए स्थान पर ज्वॉइन न करने पर विभाग ने 50 महिला शिक्षकों का प्रमोशन निरस्त कर दिया है। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी नए स्थान पर ज्वाइन नहीं किया गया। इससे लखनऊ की 13 शिक्षकिकाओं समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों की शिक्षिकाओं को झटका लगा है। 
विज्ञापन
teacher - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के पद से प्रधानाध्यापक बनाई गईं शिक्षिकाओं की प्रोन्नति निरस्त कर दी गई है। प्रोन्नति के बाद महिला शिक्षकों के पदभार ग्रहण नहीं करने पर कार्रवाई की गई। अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को इनकी सूची जारी की।

विज्ञापन


प्रदेश में 50 महिला शिक्षकों को 14 मार्च 2023 को प्रधानाध्यापक या उसके समकक्ष पद पर प्रोन्नत किया गया था। कार्यभार ग्रहण करने के लिए 30 दिनों का समय का दिया गया था। इसी बीच प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने की वजह से कार्यभार ग्रहण करने की तिथि 20 मई 2023 कर दी गई।

महिला शिक्षकों ने प्रोन्नति के बाद मिले नए विद्यालयों में बदलाव के लिए आवेदन किया था। जबकि आठ शिक्षिकाएं ऐसी हैं, जिन्होंने स्वयं प्रोन्नति लेने से इन्कार कर दिया। इस पर विभाग ने सभी की प्रोन्नति निरस्त कर दी।
विज्ञापन


पदोन्नति पाने वाली महिला शिक्षकों में लखनऊ की 13, उन्नाव की पांच, वाराणसी, मेरठ और बिजनौर की चार-चार, बाराबंकी की तीन और प्रयागराज की दो शामिल हैं। इनके अलावा आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, बांदा, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, रामपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, बरेली और जालौन की एक-एक शिक्षिकाएं शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें