फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक निलंबित, पीडब्ल्यूडी के एई-जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 10 Nov 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
मंडलायुक्त डॉ आशीष कुमार गोयल ने शुक्रवार को पंचायती निर्मल अखाड़े में कुंभ के तहत निर्माणाधीन संत निवास के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान समय सीमा के भीतर काम पूरा न कराने और अनदेखी की शिकायत पर सीएनडीएस की 33वीं यूनिट के परियोजना प्रबंधक एसके त्रिपाठी को निलंबित करने का निर्देश दिया। जूना अखाड़ा जाने वाली सड़क में कमी पाए जाने पर पीडब्ल्यूडी के एई यूपी सिंह, जेई श्रीराम सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही एक्सईएन कुंभ मेला विपिन पचौरिया को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


 कुंभ के तहत बन रही सड़कों, पुलों के अलावा अखाड़ों में चल रहे संत निवास के निर्माण का मंडलायुक्त ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी जायजा लिया। रेलवे स्टेशनों पर कुंभ के दौरान भीड़ के सुगम आवागमन के बारे में भी अफसरों से जानकारी ली। वह सुबह जूना अखाड़ा के पास बनाए जा रहे हेलीपोर्ट की प्रगति देखने पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता हिमांशु मित्त को उन्होंने हिदायत दी कि 30 नवंबर तक हेलीपोर्ट निर्माण हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने मौज गिरि घाट पर निर्माण कार्य को भी देखा तथा जूना अखाड़े के पास बनाई गई सड़क पर घूमकर गुणवत्ता परखी। सड़क की सतह समतल न दिखने पर उन्होंने खराब काम कराने के कारण पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता यूपी सिंह एवं जेई श्रीराम सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि की।

एक्सईएन को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य की थर्ड पार्टी जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ठेकेदार के बिल की कटौती करने और अग्रिम आदेश तक भुगतान रोकने का भी निर्देश दिया। कहा कि इस सड़क को दोबारा सुधारकर उन्हें अवगत कराया जाए। इसी तरह यमुनापार इलाके में वह रीवा रोड़ पर दक्षिण संपर्क मार्ग पर पहुंचे। पुराने पुल के रीवा रोड़ छोर पर फूलमंडी के पास तिराहे को अतिक्रमण मुक्त कराकर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहां से रीवा मार्ग पर गौहनिया से वापस करछना होते हुए उन्होंने भीरपुर-करछना फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस फ्लाईओवर के सरफेस को और समतल करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने छिवकी स्टेशन बनाए जा रहे यात्री वार्डों और शौचालयों की प्रगति जानी। वहां से सड़वा होते हुए नैनी आरयूबी का काम देखा। उन्होंने नैनी आरयूबी के नीचे मूवमेंट प्लान की फूलप्रूफ व्यवस्था प्रस्तुत करने का निर्देश रेलवे एवं पुलिस अफसरों को दिया। डीएम,एसएसपी से फोन पर बात कर इस संबंध में पत्र भेजने के लिए कहा। इसके बाद अखाड़ों में संत निवास निर्माण देखने पहुंचे। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के महंत महेश्वरदास को मंडलायुक्त ने समय के भीतर काम पूरा कराने का भरोसा दिलाया। उदासीन अखाड़ा में बिजली का पोल शिफ्ट करने के बाद भी मौके पर पुराने पोल पड़ा देखकर बिजली के विभाग के एक्सईएन को फटकार लगाई। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरी के साथ मंडलायुक्त ने जूना अखाड़ा, पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा, उदासीन अखाड़ा, पंचायती निर्मल अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा होते हुए दारागंज के निरंजनी अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा,बाघंबरी मठ का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने कुंभ मेले की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अफसरों को चेताया कि काम अधूरे न छोड़े जाएं, बल्कि उन्हें शत प्रतिशत पूरा कराया जाए।

कुंभ कार्यों की गुणवत्ता जांचने वाी थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी टीयूवी एयूडी के नए टीम लीडर रविंद्र बघेल ने शुक्रवार को यहां अपना कार्यभार संभाल लिया। मंडलायुक्त के साथ हुई बैठक के दौरान कुंभ मेलाधिकारी ने अफसरों से उनका परिचय कराया। मेलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जांच एजेंसी से किसी भी विभाग के ठेकेदार अथवा कनिष्ठ अधिकारियों द्वारा अनावश्यक संपर्क करना या उसकी जांच में बाधा पहुंचना अक्षम्य और दंडनीय होगा। साथ ही मेलाधिकारी ने कहा कि थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी के कार्यालय तथा प्रयोगशाला में मेला प्रशासन की जानकारी एवं अनुमति के बिना अनावश्यक प्रवेश अनुमन्य नहीं होगा। उन्होंने बैठक में थर्ड पार्टी एजेंसी टीयूवी के पर्यवेक्षक अधिकारियों तथा अभियंताओं को निरीक्षण कार्यों में तेजी और निष्पक्षता के निर्देश दिए। पीएमआईएस साफ्टवेयर पर अपनी रिपोर्ट अपलोड रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें