फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SHUATS : शुआट्स विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने विश्वरूप मेहरा, ग्रहण किया कार्यभार

Wed, 03 Jan 2024 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुआट्स के कुलपति प्रो. आरबी लाल की गिरफ्तारी के बाद प्रति कुलपति विश्वरूप मेहरा को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति बनाया गया है। मंगलवार को हुई बैठक के बाद कुलाधिपति ने इस संबंध में आदेश जारी किया। 
विज्ञापन
प्रोफेसर विश्वरूप मेहता, कार्यवाहक कुलपति शुआट्स विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुआट्स विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति (प्रशासन) प्रोफेसर विश्वरूप मेहरा को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया है। कुलसचिव प्रोफेसर रानू प्रसाद द्वारा निर्गत पत्र में कुलाधिपति के अनुमोदन के उपरांत कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र बिहारी लाल की अनुपस्थिति में प्रोफेसर विश्वरूप मेहरा को कार्यवाहक कुलपति के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। बुधवार को उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन


बता दें की हत्या के प्रयास के मामले में कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र बिहारी लाल को 31 दिसंबर को नैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके जेल जाने के बाद कुलपति का पद रिक्त था। मंगलवार को हुई मीटिंग के बाद प्रोफेसर विश्वरूप मेहरा को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें