फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर पी नागभूषण का इस्तीफा मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफेसर पी नागभूषण का इस्तीफा मंजूर
विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) के निदेशक प्रो. पी नागभूषण का इस्तीफा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है। अब नए निदेशक की नियुक्ति तक एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. आरएस वर्मा पदभार संभालेंगे। प्रोफेसर पी नागभूषण शनिवार को एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. आरएस वर्मा को चार्ज सौंपेगे। संस्थान के फैकेल्टी और कर्मचारियों ने बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर प्रो. नागभूषण को सम्मानित किया था।
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी में निदेशक पद के लिए एमएनएनआईटी के पूर्व निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी समेत देशभर से तकरीबन 43 शिक्षाविदों ने आवेदन किया है। इंटरव्यू के एक सप्ताह बाद नए निदेशक का नाम तय हो जाएगा। नए निदेशक के नाम पर अंतिम मुहर राष्ट्रपति लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें