फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि : वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से ऑफलाइन मोड में, 652 कॉलेजों के सवा चार लाख छात्र लेंगे हिस्सा

Sat, 07 May 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परीक्षाएं 13 जून तक चलेंगी। पहले दिन बीए हिंदी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में सुबह 7.30 से 10.30 बजे, सुबह 11 से दोपहर दो बजे और अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से शुरू होने जा रहीं हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने शनिवार को वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में 24 दिनों में पूरी होंगी।

विज्ञापन



परीक्षाएं 13 जून तक चलेंगी। पहले दिन बीए हिंदी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में सुबह 7.30 से 10.30 बजे, सुबह 11 से दोपहर दो बजे और अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी की जाएगी।  
स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए तकरीबन सवा चार लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।


प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में राज्य विवि से संबद्ध 652 महाविद्यालयों की परीक्षाओं के दौरान नकल पर रोक के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। कोविड के कारण पिछले वर्ष परीक्षाएं, प्रवेश और रिजल्ट की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। सत्र को पटरी पर लाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले परास्नातक, प्रोफेशनल और विधि पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 12 से 27  मार्च तक कराईं और अब वार्षिक परीक्षाएं होने जा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विवि के नौ संकायों को मिले डीन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के नौ संकायों को नए डीन (अधिष्ठता) मिल गए हैं। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने इन्हें तीन साल के लिए नामित किया गया है। इस बाबत राज्य विश्वविद्यालय की उप कुलसचिव दीप्ति मिश्रा ने शनिवार को कार्यालय आदेश जारी कर दिया।


अब तक केवल राज्य विश्वविद्यालय में डीन की नियुक्ति होती थी, लेकिन पहली बार संघटक महाविद्यालयों के लिए भी डीन नामित किए गए हैं। राज्य विश्वविद्यालय की प्रो. अर्चना चंद्रा को वाणिज्य संकाय का अधिष्ठाता, राज्य विश्वविद्यालय के प्रो. राजकुमार गुप्ता को कला संकाय, कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के डॉ. एके राय को कृषि संकाय, कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज की डॉ. अर्चना सिन्हा को विज्ञान संकाय, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, हंडिया के प्राचार्य प्रो. एके सिंह को आयुर्वेद संकाय, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, हिम्मतगंज के प्राचार्य प्रो. अब्दुल वाहिद को यूनानी संकाय, मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालाकांकर, प्रतापगढ़ की डॉ. विनीता सिंह को शिक्षा संकाय और राज्य विश्वविद्यालय के प्रो. विवेक कुमार सिंह को विधि संकाय का अधिष्ठाता नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें