निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
कुम्भ मेला प्रशासन के मुताबिक, संगम नगरी प्रयागराज में इस बार कुम्भ में 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के रोडवेज बसों से पहुंचने का अनुमान है । यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एम के त्रिवेदी बताते हैं कि इन श्रद्धालुओं को कुंभ नगरी तक लाने और वापस घर पहुंचाने के लिए रोडवेज 7550 बसों का संचालन करेगा।
कुंभ मेला क्षेत्र में बाइकर्स ग्रुप की होगी तैनाती
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यातायात परिवहन के लिए रोडवेज मेला क्षेत्र के बाहर और अंदर जाने के व्यवस्था कर रहा है । यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक
एम के त्रिवेदी बताते हैं कि महाकुंभ में कुंभ मेला क्षेत्र में 550 शटल बसों का भी संचालन होगा जो शहर और मेला क्षेत्र में संचालित होंगी।
शहर के 18 स्थानों से इनका संचालन होगा । मेला क्षेत्र में चलने वाली इन बसों में अगर कोई समस्या आती है तो उनके मेंटनेंस के लिए बाइकर्स ग्रुप की तैनाती की जाएगी । बाइकर्स मेला क्षेत्र में अपनी स्मार्ट बाइक्स के साथ मौजूद रहेंगे। किसी भी शटल बस में कोई समस्या आती है तो यह बाइकर्स ग्रुप मौके पर जाकर बस में आई समस्या का समाधान करेगा। मेला क्षेत्र में शुरुआत में सात बाइकर्स ग्रुप बनाए जाएंगे । एक ग्रुप में रोडवेज के दो कर्मी मेंटनेस के इंस्ट्रूमेंट्स के साथ होंगे।