prayagraj news : मछुआरों से पुलिसिया उत्पीड़न की जानकारी लेतीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : prayagraj
बसवार की पीड़ितों के बीच पहुंचकर प्रियंका ने यह बताने की कोशिश की कि कांग्रेस गरीबों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। कई बार सुरक्षा घेरा तोड़कर वह गांव की महिलाओं के बीच पहुंचती रहीं, तो लोगों के दरवाजे पर बैठकर हालचाल भी किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं तो वह कुर्सी की बजाए जमीन पर बैठ गईं। कुर्सी पर वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी बैठ गए। इसके बाद उन्होंने वहां खड़ी गांव की कुछ बेटियों को अपने पास बुला लिया। प्रियंका ने पूजा निषाद और माला से घटनाक्रम की जानकारी ली।
prayagraj news : बसवार गांव में मछुआरों से बातचीत करतीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी।
- फोटो : prayagraj
इसके बाद वंदना निषाद ने प्रियंका को बताया कि जीना मुहाल हो गया है। चार फरवरी को जिस तरह पुलिस ने पुरुषों को बंधक बनाकर जुल्म ढाया और बेरहमी से महिलाओं-बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा, उसे बयां नहीं किया जा सकता। दारागंज की सभासद अल्पना निषाद, विद्या देवी निषाद, मंजू निषाद ने भी बारी-बारी से प्रियंका को दुख-दर्द बताया। इनके बाद गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र शिव लोचन निषाद ने पूरे गांव की ओर से प्रियंका का स्वागत किया और नदी तट पर खनन पट्टे का अधिकार दिलाने, पर्यावरण के नाम पर एनजीटी की ओर से खनन पर लगाई गई रोक हटवाने के लिए पहल करने और बंद पारंपरिक धंधे को शुरू कराने के लिए आवाज उठाई।
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंची प्रियंका गांधी के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता।
- फोटो : prayagraj