फाफामऊ सामूहिक हत्याकांड : कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने फाफामऊ के गोहरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
- फोटो : प्रयागराज
प्रियंका ने कहा कि इस मामले में अब तक सिर्फ दो पुलिस कर्मियों को हटाया गया। महिलाएं बताती हैं कि जब वह शिकायत करने थाने पर जाती थीं, तो पुलिसकर्मी उनका मजाक उड़ाते थे। प्रशासन चुप कैसे हो सकता है। प्रियंका ने बताया कि परिवार दहशत में है। ये सभी महिलाएं हैं, पुरुष सदस्य झारखंड में काम करते हैं। वे नहीं जानते कि वे अकेले क्या करेंगे, कोई आकर उन्हें पीड़ा दे सकता है।
प्रियंका ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंनेने संविधान दिवस की याद दिलाते हुए कहा कि इस परिस्थिति को देखकर शासन और प्रशासन के लोग कैसे चुप रह सकते हैं। संविधान में लिखा है कि इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए। अगर होते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे। इनसे पहले बसपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम भी प्रतिनिधि मंडल के साथ गोहरी पहुंचे। सपा, अपना दल एस के भी नेताओं ने भी गोहरी पहुंचकर कातिलों की गिरफ्तारी के लिए आवाज उठाई।