फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी भर्ती घोटाले में कूदीं प्रियंका गांधी

Sat, 01 Jun 2019 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Priyanka gandhi - फोटो : Twitter@INC
विज्ञापन
यूपीपीएससी पेपर लीक मामले में आंदोलन की चिंगारी भड़कने के साथ ही शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस मामले में कूद पड़ीं। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण पर ट्वीट कर भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा है कि लोक सेवा आयोग के कुछ अधिकारियों ने डिफाल्टर से सांठगांठ करके पूरी परीक्षा को कमीशनखोरी-घूसखोरी की भेंट चढ़ा दिया। लेकिन, यूपी की सरकार डिफाल्टर और कमीशनखोरों का हित देखने में मस्त है। प्रियंका जल्द ही आंदोलित प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से मुलाकात के लिए प्रयागराज आ सकती हैं। 
विज्ञापन


 कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने अपने ट्वीट में इस प्रकरण को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि यूपीपीएससी का पेपर छापने का ठेका एक डिफाल्टर को दिया गया। सरकार की नाक के नीचे युवा ठगा जा रहा है। इससे पहले जब वह 18 मार्च को जब गंगा के रास्ते पूर्वी यूपी के चुनावी दौरे पर प्रयागराज पहुंचीं थीं, तब उन्होंने इलाहाबाद विश्व विद्यालय व शुआट्स के छात्र-छात्राओं से नाव पर चर्चा के दौरान मुलाकात की थी। उस दौरान छात्र-छात्राओं ने उनसे प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली से अवगत कराया था। तब प्रियंका ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि वह इस मामले में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के लिए पहल करेंगी, ताकि युवाओं को न्याय मिल सके।

अब पेपर लीक मामला सामने आने के बाद एक बार फिर प्रियंका गांधी प्रतियोगी छात्रों-युवाओं के हित को लेकर आगे आई हैं। कहा जा रहा है कि वह इस मामले में आंदोलनरत युवाओं से मुलाकात के लिए सात या आठ जून को प्रयागराज आ सकती हैं। प्रियंका के प्रयागराज आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हार के कारणों की समीक्षा के लिए प्रियंका गांधी का प्रयागराज दौरा तय किया जा रहा है। इस दौरान वह आनंद भवन में हार के कारणों की समीक्षा के बाद आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर सकती हैं। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद पेपर लीक मामले को मुद्दा बनाने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस सक्रिय हो गई। पार्टी विधान मंडल दल के नेता अजय गुप्ता लल्लू शनिवार को इस मामले की जानकारी लेने के लिए प्रयागराज आएंगे। वह परीक्षाओं को निरस्त करने की मांग को लेकर लोकसेवा आयोग के सामने धरनारत छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगे। विधान मंडल दल के नेता अजय गुप्ता दिन के 11 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान प्रतियोगी छात्र-छात्रों के समर्थन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय गेट से मार्च निकाला जाएगा। जुलूस की शक्ल में कांग्रेसी लोक सेवा आयोग गेट पर धरनारत छात्रों के बीच पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें