फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बिजली का तार जोड़ते समय खंभे से गिरे प्राइवेट लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Sun, 24 May 2026 11:58 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापपुर (प्रयागराज)

सार

बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय गिरकर घायल हुए प्राइवेट लाइनमैन की रविवार को उपचार के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतापपुर के मियां का पुरा चौराहे पर चक्काजाम करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय गिरकर घायल हुए प्राइवेट लाइनमैन की रविवार को उपचार के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीणों ने शव को मियां का पुरा चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव निवासी शिव पूजन गौड़ (45) प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करता था। वह 17 मई को छतौना गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान पोल टूटने से वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। 24 मई को उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पीजीआई से शव लाकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मियांकापुरा चौराहे पर रख दिय। इससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। जानकारी पाकर  एसीपी हंडिया मौके पर पहुंचे। वह बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें