शासन ने प्रयागराज के राजकीय कॉलेजों से कई प्रवक्ताओं के तबादले कर दिए हैं। डॉ.विपिन कुमार को राजकीय महाविद्यालय नैनी से हटाकर उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में सांख्यिकी शोध अधिकारी के पद पर संबद्ध किया गया है। डॉ.जदवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय धनूपुर से राजकीय महाविद्यालय बहुआ फतेहपुर देहात, डॉ.अभिलाष सिंह यादव को धनूपुर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा व डॉ.राम कुमार सिंह को राजकीय महाविद्यालय नैनी से राजकीय महाविद्यालय तिगोड़ा डुमरियागंज सिद्धार्थनगर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कई प्रवक्ताओं को दूसरे जिलों से प्रयागराज भेजा गया है। इनमें डॉ.आनंद कुमार, उदय प्रताप सिंह, डॉ.अरविंद कुमार व डॉ. निकुंज चौधरी को राजकीय महाविद्यालय नैनी, डॉ. गंगाराम को राजकीय महाविद्यालय फूलपुर और शिवधर सिंह को राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद भेजा गया है।