घटना वाली रात आरोपी नीरज महिला से मिलने उसके घर आया था। इस दौरान महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। वह युवक को दुष्कर्म में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने लगी। इसी वजह से नीरज ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को ही मांडा पुलिस ने आरोपी नीरज को जेल भेजा था।
बृहस्पतिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया। जहां नीरज की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचने पर पिता चंद्रमणि, माता रेखा, भाई जग्गनाथ, शिवजी एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। युवक के पिता चंद्रमणि का आरोप है कि उसे एक सप्ताह पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया था। करीब एक सप्ताह तक उसे प्रताड़ित किया गया। उन्होंने एक दरोगा पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया।