फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत कुंभ की बुनियाद रख गए राष्ट्रपति

Sat, 30 Jun 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
2019 का कुंभ यादगार होने जा रहा है। अद्भुत और भव्य कुंभ के आयोजन की बुनियाद खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रख गए। इस बार का कुंभ खुले में शौचमुक्त होगा। आस्था के जनसैलाब वाले इस आयोजन की महत्ता बताने वालों में राज्यपाल रामनाईक और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी रहे और उन लोगों ने सभी से भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन


कुंभ की महत्ता बताते समय राष्ट्रपति का प्रयाग आने के बावजूद संगम न जा पाने का दर्द भी जुबां पर आ गया। उनका कहना था कि यहां बिना बुलाए 15 करोड़ लोग आएंगे। ‘यह लोगों की आस्था है। यहां आने वाला हर व्यक्ति संगम दर्शन की इच्छा... लेकिन एक प्रोटोकाल है। मैं...।’ इन वाक्यों के साथ उन्होंने डॉक्टरों तथा शहरियों से कुंभ के आयोजन को सफल बनाने की अपील की। राज्यपाल रामनाईक ने कहा, ‘कुंभ के रूप में आपके सामने सेवा का बड़ा अवसर है।’ केंद्र और सरकार पैसा दे रही है। ‘हम और आप मिलकर इसे अद्भुत बनाएं।’ राज्यपाल ने डॉक्टरों को उनके कर्तव्यों का भी बोध कराया। उन्हाेंने सप्ताह में पांच दिन व्यवसाय करने, एक परिवार तथा एक दिन ग्रामीणों की सेवा के लिए निकालने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कुंभ के दौरान चिकित्सीय सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस बार कुंभ खुले में शौचमुक्त होगा। इसके लिए डेढ़ लाख शौचालय बनेंगे। यह विश्व रिकार्ड होगा। उन्होंने बताया कि नई चिकित्सा नीति आ रही है। इसमें इलाज के बजाय बचाव पर ज्यादा जोर है। इस नीति को लागू करने के लिए डॉक्टरों से एक साल में 240 घंटे मांगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें