देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने की खबर सामने आने के बाद भाजपाईयों ने खूब जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय के साथ सुभाष चौराहा सिविल लाइंस में एकत्र हुए भाजपाइयों ने अपनी खुशी का इजहार मिठाई बांटकर किया। यहां आतिशबाजी भी हुई।
सुभाष चौराहे पर एकत्र हुए भाजपाइयों ने उनके चित्र पर प्रतीकात्मक मिठाई खिलाकर बधाई दी। यहां से गुजरने वाले तमाम लोगों में भी मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ,एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, अवधेश चंद्र गुप्ता, देवेश सिंह, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, गिरजेश मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर नेतराम चौराहे पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर मिठाई बांटी।
भाजपा सिविल लाइंस मंडल की ओर से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता त्रिपाठी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्त्रस्म पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी गई। इस अवसर पर वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया आदि मौजूद रहीं।
भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोेध सिंह, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, अभिषेक शुक्ला, अजय आनंद, रमाशंकर शुक्ला, रितेश त्यागी ने भी आदिवासी महिला के पहली बार राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर अपनी खुशी जताई। भाजपा यमुनापार के अध्यक्ष विभव नाथ भारती, दिलीप चतुर्वेदी आदि ने सिविल लाइंस कार्यालय में मिठाई का वितरण किया।
सांसद रीता ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने के बाद सांसद डा. रीता बहुुगुणा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। कहा कि नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू की जीत विशेष रूप से 10 करोड़ आदिवासी एवं 50 प्रतिशत महिला आबादी के लिए हर्ष का विषय है। सांसद केशरी देवी पटेल ने भी द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर कहा कि देश को एक योग्य एवं गरिमामयी राष्ट्रपति मिला है।