फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महाकुंभ के पहले संगम पर रोप-वे बनकर होगा तैयार, जल्द होगा सीएम योगी के सामने प्रजेंटेशन

Sat, 19 Aug 2023 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अरैल के त्रिवेणी पुष्प तक 251 करोड़ रुपये से बनने वाले रोप वे को महाकुंभ-2025 के पहले बनाया जाना है। इसके निर्माण के लिए पीडीए को तीन विभागों से एनओसी लेना है। इसमें सेना के अलावा भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) शामिल हैं।
विज्ञापन
रोप वे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम पर बनने वाले रोप वे का प्रजेंटेशन जल्द ही सीएम योगी के सामने होगा। इसके लिए सीएम ने पीडीए के अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकारी प्रजेंटेशन की तैयारी में जुट गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दो हफ्ते में यह तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


अरैल के त्रिवेणी पुष्प तक 251 करोड़ रुपये से बनने वाले रोप वे को महाकुंभ-2025 के पहले बनाया जाना है। इसके निर्माण के लिए पीडीए को तीन विभागों से एनओसी लेना है। इसमें सेना के अलावा भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) शामिल हैं। तीनों विभागों से जल्द ही एनओसी मिलने की उम्मीद है।

एनओसी मिलते ही रोप वे का काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडीए के अधिकारियों से रोप वे निर्माण की सभी जानकारियां साझा करने का भी निर्देश दिया है। दूसरी तरफ महाकुंभ से पहले शहर की कई सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होना है। इस बारे में पीडीए के मुख्य अभियंता नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पांच सड़कों के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण का डीपीआर तैयार हो गया है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें