फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ऊंची इमारतों में आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर मॉक ड्रिल से परखी गई तैयारी

Sun, 05 Jul 2026 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को देखकर एक बार  लोग सहम गए। लोगों को लगा कि शहर में कहीं पर आग लगी है। धूमगनंज क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
धूमनगंज के एक अपार्टमेंट में आग बुझाने का अभ्यास करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को देखकर एक बार  लोग सहम गए। लोगों को लगा कि शहर में कहीं पर आग लगी है। धूमगनंज क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया। व्हिसिल बजते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अभ्यास में जुट गए। पहले लोगों को लगा कि अपार्टमेंट के किसी तल पर कोई अनहोनी हो गई है। बाद में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि यह पूर्व सुनियोजित अभ्यास था। जिसे आपात स्थिति से निपटने के लिए किया गया।  शहर की

विज्ञापन


ऊंची आवासीय इमारतों में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए धूमनगंज क्षेत्र में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सायरन बजाते हुए पहुंचीं। इसके बाद क्रेन की सहायता से ऊंचाई वाले फ्लैटों पर पानी की बौछार की गई। ऊंचाई तक पानी पहुंचाने की इस प्रक्रिया को देखकर स्थानीय लोग कुछ देर तक आश्चर्य में रहे। बाद में फायर विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि,यह एक नियोजित मॉक ड्रिल थी। इसका उद्देश्य यह जांचना था कि बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जाए और आग पर समय रहते काबू कैसे पाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें