बारिश के कारण माघ मेले मे हुए जलभराव को दूर करते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला।
जोरों पर चल रहा है काम
माघ मेले की तैयारियों का काम जोरों पर चल रहा है। बुधवार को बारिश के बाद हुए दलदल और जलभराव को निकालने का कार्य बृहस्पतिवार को तेजी से चलता रहा। महावीर मार्ग, काली मार्ग, दशाश्वमेघ घाट मार्ग, अक्षयवट, खाक चौक मार्ग आदि जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिसे ठीक किया जा रहा है।