फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पूरी हुई तैयारी, एक जून को अग्रवाल समाज का मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान रविवार (एक जून) को होगा। मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार पीयूष रंजन अग्रवाल एवं मुरारी लाल अग्रवाल गुट के आमने सामने होने की वजह से चुनाव दिलचस्प हो गया है। दोनों ही गुटों का जनसंपर्क पर जोर है। इस समय समजा के वर्तमान अध्यक्ष संजीव अग्रवाल हैं।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को जीरोरोड स्थित एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पीयूष रंजन अग्रवाल ने चुनाव लड़ रहे सभी 27 प्रत्याशियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जाने पर है।
महामंत्री प्रत्याशी अभिषेक मित्तल ने कहा कि जो संकल्प पत्र जारी किया गया है उसका क्रियान्वयन भी होगा। प्रेसवार्ता में अग्रवाल 1.01 करोड़ की अग्रिम धनराशि की भी घोषणा की गई। मुरारी लाल गुट के योगेश गोयल ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद हमारा लक्ष्य सदस्यों की संख्या एक हजार से बढ़ाकर दस हजार करना है।
विज्ञापन

कुंज बिहारी अतिथि गृह में होगा मतदान
0 प्रेसवार्ता में पीयूष रंजन गुट से कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष गोयल ने बताया कि सीए डॉ. एनसी अग्रवाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मतदान रामबाग स्थित कुंज बिहारी लाल अतिथि गृह में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। साथ ही शाम तक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
संगम नगरी में दो लाख से ज्यादा हैं अग्रवाल समाज के लोग, वोटर महज 1047
0 प्रयागराज में अग्रवाल समाज की बड़ी भागीदारी है। यहां दो लाख से ज्यादा अग्रवाल समाज के लोग है। लेकिन, चुनाव में महज 1047 वोटर ही हैं। उसमें भी तकरीबन 250 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा कि कुल वोटरों में से 150 वोटर नौकरी, व्यवसाय या अन्य कारणों से शहर में नहीं रह रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि करीब 650 वोटर ही मतदान करेंगे।
विज्ञापन


पीयूष रंजन अग्रवाल गुट की प्रमुख घोषणा :
- महाराजा अग्रसेन जयंती के साथ तीन बड़े गौरवशाली कार्यक्रम कराने की योजना।
- समाज के सामुदायिक भवन के लिए भूमि क्रय एवं भवन निर्माण।
-शिक्षा व युवाओं का सशक्तीकरण एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान।
- अग्रोहा धाम यात्रा का आयोजन।
- नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा, चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन।
- वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान का आयोजन।
- महाराजा अग्रसेन युवा शक्ति एवं रत्न पुरस्कार का आयोजन।
- समाज के युवक, युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह की योजना।

मुरारी लाल अग्रवाल गुट की प्रमुख घोषणा :
- सदस्यों की संख्या 1,000 से बढ़ाकर 10,000 करने का लक्ष्य।
- बहुउद्देशीय अग्रसेन भवन का निर्माण।
- विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का परिचय सम्मेलन।
- समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग करना।
- खेलकूद के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए उच्च प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
- शहर के सभी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों में कम दरों पर चिकित्सा की व्यवस्था करना।
- निराश्रित बच्चों को शिक्षा एवं जीवन यापन की व्यवस्था।
- अग्रसेन पत्रिका का नियमित प्रकाशन।
- सीबीएसई बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल की स्थापना।
- स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार सृजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें