फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आज से प्रदेश के 169 केंद्रों पर शुरू होगी मुक्त विवि की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 169 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार से उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की जून-2025 सत्र की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 25 जून तक दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 72 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, छह जिला एवं केंद्रीय कारागार भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज क्षेत्र में सर्वाधिक और बरेली क्षेत्र में सबसे कम परीक्षा केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र व डिप्लोमा की परीक्षाएं 31 मई से 24 जून तक, स्नातक की परीक्षाएं 31 मई से 25 जून तक और परास्नातक की परीक्षाएं छह जून से 25 जून तक आयोजित होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। सभी विषयों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए गए हैं।
मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों व विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदेश में 169 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक 27 परीक्षा केंद्र प्रयागराज क्षेत्र में बनाए गए हैं। इसके बाद गोरखपुर क्षेत्र में 26, वाराणसी क्षेत्र में 25, अयोध्या क्षेत्र में 20, लखनऊ क्षेत्र में 16, आजमगढ़ क्षेत्र में 13, कानपुर क्षेत्र में 11, आगरा क्षेत्र में 10, झांसी क्षेत्र में आठ, मेरठ क्षेत्र में छह, गाजियाबाद क्षेत्र में चार और बरेली क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं, प्रदेश में छह जिला एवं केंद्रीय कारागारों नैनी केंद्रीय कारागार, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, अयोध्या, बरेली और फतेहगढ़, फर्रुखाबाद केंद्रीय कारागार में बंद जेल बंदियों की परीक्षा होगी। कुलपति ने शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थियों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में क्षेत्रीय केंद्रों के लिए सहायता पटल स्थापित किए गए हैं।
कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है।
00
परीक्षा कक्ष होंगे सीसीटीवी कैमरों से लैस
परीक्षा कक्ष के अंदर केंद्र प्रभारी के अतिरिक्त अन्य सभी के फोन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार सहित प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उड़ाका दल एवं पर्यवेक्षक दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें