फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : अलीगढ़ में दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Fri, 03 May 2024 04:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जंक्शन होकर दिल्ली के लिए दो वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रहीं हैं। सुबह वाली वंदे भारत 7.34 बजे रवाना होकर दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंच जाती है, जबकि दूसरी वंदे भारत शाम 4.32 बजे रवाना होकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
विज्ञापन
वंदे भारत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रयागराज के रास्ते चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव की तैयारी की जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है। अफसरों ने उम्मीद जताई है कि ठहराव की मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन


जंक्शन होकर दिल्ली के लिए दो वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रहीं हैं। सुबह वाली वंदे भारत 7.34 बजे रवाना होकर दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंच जाती है, जबकि दूसरी वंदे भारत शाम 4.32 बजे रवाना होकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच इन दोनों का ही ठहराव सिर्फ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर है। दोनों ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ स्टेशन पर किए जाने की मांग कई माह से की जा रही है।

रेलवे अगर इसका ठहराव अलीगढ़ में करता है तो वंदे भारत साढ़े चार से पांच घंटे में यह दूरी तय कर लेगी। इतना ही नहीं, अलीगढ़ से जिन लोगों को हाईकोर्ट या अन्य कार्यों से आना है वह सुबह आठ बजे के आसपास वहां से चलकर दोपहर 12.30 बजे तक यहां पहुंच सकते हैं। इस बारे में प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला का कहना है कि अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें