फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की तैयारी

Mon, 01 Feb 2021 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में आगामी सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि कुछ दिनों पहले ही इविवि प्रशासन ने सत्र 2020-21 की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराए जाने का निर्णय लिया था, लेकिन कोविड-19 के कारण यह निर्णय वापस लिया जा सकता है। इस बारे में पांच फरवरी को परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें ऑनलाइन परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


पिछले सत्र 2019-20 में भी कोविड के मद्देनजर अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई गईं थीं। वर्तमान सत्र 2020-21 में कक्षाओं का संचालन भी ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। इसके साथ ही स्नातक की बैक पेपर परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में कराने की तैयारी हो गई है। पांच फरवरी को परीक्षा समिति की बैठक में ऑनलाइन मोड में परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम मुहर लगने की पूरी संभावना है। ऐसे में हॉस्टलों को खोले जाने को लेकर चल रही उहापोह पर भी विराम लग जाएगा। 

इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि  कोविड-19 की नई सरकारी गाइडलाइंस में कोई फेरबदल न होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन आगामी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित कराने विचार कर रहा है। ब्रिटेन में कोविड-19 की दूसरी लहर आने के बाद भारत सरकार ने सतर्कता बरतने के उपायों में कोई ढील न देने का फैसला किया है। गाइडलाइंस के तहत छात्रों को हॉस्टल की सुविधा मुहैया कराना संभव नहीं होगा। ऐसे में पूरी संभावना है कि परीक्षा ऑनलाइन मोड में ही कराई जाएगी। पांच फरवरी को परीक्षा समिति की बैठक में इस पर निर्णय होगा। कुछ ऐसी परीक्षाएं, जिनमें छात्रों की संख्या बहुत कम है, उनको ऑफालइन मोड में कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें