फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से भागीं तीन लड़कियां प्रयागराज में मिलीं

Mon, 01 Feb 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
लड़कियां - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन लड़कियां फिल्मों में काम करने का सपना लिए शनिवार को घर से निकल गईं। मंडुआडीह स्टेशन से वे प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में बैठ गईं। जानकारी मिलने पर प्रयागराज जीआरपी को सूचना दी गई। लड़कियों को छिवकी स्टेशन पर उतार लिया गया। सोमवार को पुलिस टीम के साथ घर पहुंचे और तीनों लड़कियों को घर वापस ले गए।
विज्ञापन


 मंडुआडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली तीनों लड़कियां कक्षा नौ में एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। शनिवार को तीनों स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं। फिर घर नहीं लौटीं। घबराए घर वाले उन्हें खोजने लगे। बाद में वे मंडुआडीह स्टेशन पहुंचे तो वहां सीसीटीवी से पता चला कि तीनों प्रयागराज जाने वाली गाड़ी पर बैठी हैं। तुरंत प्रयागराज जीआरपी को सूचना दी गई।

तीनों लड़कियां पहले जंक्शन पर उतरीं। वहां पता चला कि छिवकी से मुंबई के लिए ट्रेन मिलेगी। तो वे छिवकी पहुंच गईं। रविवार को पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज अयोध्या प्रसाद ने बताया कि तीनों ने बताया कि उन्हें किसी ने बहकाया नहीं था। वे हिरोइन बनने के लिए मुंबई जाना चाहती थीं। सूचना पर जीआरपी मंडुआडीह की टीम घर वालों के साथ यहां पहुंची और तीनों लड़कियों को अपने साथ ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें