फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीआरपीएफ जवान के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी

Mon, 07 Nov 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेहंदौरी कॉलोनी में दो दिन पहले हुई घटना से सनसनी फैल गई थी। मामले में पांच नामजद समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से मुख्य आरोपी सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहंदौरी में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपी सीआरपीएफ जवान तारिक के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में मंगलवार को रिपोर्ट डीएम को भेजी जा सकती है। उधर फरार आरोपी फैसल का 48 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं हासिल कर सकी है। 

विज्ञापन



मेहंदौरी कॉलोनी में दो दिन पहले हुई घटना से सनसनी फैल गई थी। मामले में पांच नामजद समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से मुख्य आरोपी सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि एक नामजद आरोपी फैसल पुलिस की पकड़ से दूर है।

 
अन्य तीन नामजद आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस घटना में उनकी संलिप्तता की जांच में जुटी है। उधर पुलिस ने मुख्य आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन



सुलह के लिए बनाया जा रहा दबाव
उधर मुकदमा वादी नदीम ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अफसरों से गुहार लगाई। आरोप लगाया कि मौके से पकड़े जाने के बावजूद सिर्फ एक पर कार्रवाई की गई। एक अन्य नामजद अभियुक्त फैसल घटना के बाद से फरार है और उसे भी पकड़ा नहीं जा सका है। मुकदमा वापस लेने व सुलह के लिए उसे धमकाया व दबाव बनाया जा रहा है। इससे उसका परिवार दहशत में है। उसने अफसरों से सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें