फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगा युवा मंच, सोशल मीडिया पर छेड़ी मुहिम

Sun, 15 Sep 2024 05:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि देश में करीब एक करोड़ पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए भी सरकार गंभीर नहीं है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी की जा रही है। वर्षों पहले विज्ञापित भर्तियों की परीक्षाओं के आयोजन का भी कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
युवा मंच का धरना प्रदर्शन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा मंच सहित अन्य संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस संबंध में सोशल मीडिया में मुहिम छेड़ दी गई है। हैशटैग राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस को ट्रेंड कराया जा रहा है। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि इस मुहिम में रोजगार अधिकार अभियान के ऐजेंडे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

विज्ञापन


कहा कि देश में करीब एक करोड़ पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए भी सरकार गंभीर नहीं है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी की जा रही है। वर्षों पहले विज्ञापित भर्तियों की परीक्षाओं के आयोजन का भी कोई अता-पता नहीं है। इस मुहिम में टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन में 25 हजार पदों को शामिल करने, प्राथमिक शिक्षक भर्ती, एलटी, तकनीकी संवर्ग, समूह 'ग'समेत अन्य विभागों में रिक्त पदों को तत्काल विज्ञापित करने और लंबित भर्तियों को समयबद्ध पूरा करने का मुद्दा उठाया जाएगा।

युवा मंच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ई. आरबी पटेल ने कहा कि विद्युत सेवा आयोग के बजाय समूह लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्तियों को कराने का निर्णय पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि बिजली महकमे में 72 हजार सृजित पदों में से आधे से ज्यादा पद रिक्त हैं। ऐसे में इन रिक्त पदों को भरने में अनावश्यक देरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें