फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रोजगार के लिए सड़क पर उतरे युवा, पीएम मोदी से मुलाकात कराने की मांग पर अड़े 

Sun, 19 Dec 2021 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बालसन चौराहे पर सुबह 11 बजे से ही छात्र जुटने लगे थे। ऐसे में चौराहे और आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दोपहर तीन बजे के आसपास जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर मांग की गई कि रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति दी जाए, लेकिन उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन
Prayagraj News : रोजगार की मांग को लेकर बालसन चौराहे पर प्रदर्शन करते बेरोजगार। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पांच लाख रिक्त पदों को भरने, गरिमापूर्ण रोजगार की गारंटी, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त चयन जैसे मुद्दों पर युवा मंच के बैनर तले 110 दिनों से जारी आंदोलन में शामिल प्रतियोगी छात्र रविवार को बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए। बालसन चौराहे पर धरने पर बैठे प्रतियोगी छात्र अड़े हुए थे कि प्रयागराज आगमन पर प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात कराई जाए। शाम को जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि सोमवार को उनकी मांगें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अफसरों के समक्ष रखी जाएंगी। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन


बालसन चौराहे पर सुबह 11 बजे से ही छात्र जुटने लगे थे। ऐसे में चौराहे और आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दोपहर तीन बजे के आसपास जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर मांग की गई कि रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति दी जाए, लेकिन उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला।

युवा मुलाकात के लिए अड़े रहे और कहा कि अब दिन-रात प्रदर्शन जारी रहेगा। युवाओं का तेवर देख प्रशासनिक अफसरों ने आश्वासन दिया कि सोमवार सुबह पीएमओ के अधिकारी प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनके समक्ष मांगपत्र रखा जाएगा और पीएमओ के अधिकारी जो निर्णय लेंगे, युवा मंच के पदाधिकारियों को उससे अवगत करा दिया जाएगा। अफसरों ने कहा कि अंतिम निर्णय पीएमओ के अधिकारी ही लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : रोजगार की मांग को लेकर बालसन चौराहे पर प्रदर्शन करते बेरोजगार। - फोटो : प्रयागराज
28 दिसंबर को लखनऊ में बुलाई महापंचायत
आश्वासन मिलने के बाद शाम को धरना समाप्त कर दिया गया और निर्णय लिया गया कि 28 दिसंबर को लखनऊ में रोजगार के मुद्दे पर महा पंचायत होगी और सोमवार को अपराह्न तीन ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सामने अंबेडकर पार्क में छात्रों की आम सभा बुलाई जाएगी।

युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से वादा किया गया था कि भाजपा सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा, इसलिए प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें और बिना देरी किए प्रदेश में पांच लाख से रिक्त पदों को विज्ञापित कराने की गारंटी सुनिश्चित कराएं। धरना-प्रदर्शन में युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह समेत करन सिंह परिहार, रजत सिंह, रमाकांत यादव, अतुल तिवारी, सुनीता साह, बीएल यादव, सूर्य प्रकाश चौधरी, अखिलेश कुमार यादव, सत्य प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें