फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कोर्ट परिसर के बाहर युवक पर हमला, मुकदमे की पैरवी ना करने को धमकाया 

Sun, 30 Jan 2022 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उतरांव थाना क्षेत्र के दमगड़ा निवासी जीशान ने पुलिस को बताया कि पूर्व में हुए जानलेवा हमले के एक मामले में वह पैरवी के लिए जिला कचहरी आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खड़ी की थी।
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में कचहरी परिसर के बाहर मुकदमे की तारीख से लौट रहे मोहम्मद जीशान पर हमला किया गया। कुछ लोगों ने उसे मारा-पीटा और मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी दी। पीड़ित ने कर्नलगंज थाने में एक नामजद व चार पांच अज्ञात के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन



उतरांव थाना क्षेत्र के दमगड़ा निवासी जीशान ने पुलिस को बताया कि पूर्व में हुए जानलेवा हमले के एक मामले में वह पैरवी के लिए जिला कचहरी आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। आरोप है कि वह बाइक निकाल ही रहा था कि तभी बेली में रहने वाला अनीस अहमद उर्फ गुड्डू अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ आया और गाली गलौज शुरू कर दी।


विरोध करने पर हमला बोल दिया। अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। इससे पहले उन्होंने मुकदमे में पैरवी ना करने के लिए भी धमकाया। इसके बाद पीड़ित ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। कर्नलगंज स्पेक्टर विश्वजीत सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें