फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, बोली- एसडीएम लेखपाल के नाम पर कूदकर जान दे दूंगी

सार

हाईकोर्ट के पास पानी की टंकी पर शुक्रवार को एक महिला चढ़ गई। उसने एक वीडियो जारी करके चेतावनी दी कि डीएम, एसडीएम, थाने और चौकी का चक्कर लगाते लगाते वह एक साल से परेशान हो गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास पानी की टंकी पर चढ़ी महिला लाल घेरे में। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के पास पानी की टंकी पर शुक्रवार को एक महिला चढ़ गई। उसने एक वीडियो जारी करके चेतावनी दी कि डीएम, एसडीएम, थाने और चौकी का चक्कर लगाते लगाते वह एक साल से परेशान हो गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब वह ऊब गई है और एसडीएम और लेखपाल के नाम पर कूदकर अपनी जान दे देगी। भगवतपुर ब्लॉक में मंदिर की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों के यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस उसको समझाने का प्रयास कर रही है। नीचे भीड़ को देखते हुए एकलव्य चौराहे से रूट डायवर्जन कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन




ग्रामसभा भगवतपुर में मंदिर से जुड़ा है मामला

हाईकोर्ट परिसर के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि महिला ऊपर से कुछ पत्र नीचे  फेंक रही है। इनमें ग्राम सभा भगवतपुर, थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के भूखंड प्रकरण और प्राचीन हनुमान मंदिर से जुड़े विवाद का उल्लेख है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक पत्र पर प्रार्थना पूनम दुबे पत्नी ननकू दुबे लिखा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस और अन्य लोग महिला से लगातार बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। उसने  एक  कथित वीडियो भी जारी किया है जिसमें कहा कि वह अधिकारियों के यहां चक्कर काटते-काटते परेशान हो गई है। एसडीएम और लेखपाल के नाम पर वह कूदकर जान दे देगी। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें