खूब बिके टोपी, मफलर, मोजे और दस्ताने
बाजारों में सर्दी बढ़ते ही ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। चौक, कोठापार्चा, कटरा, सिविल लाइंस और अन्य मोहल्लों के बाजारों में टोपी, मफलर, मोजे और दस्ताने खरीदने वालों की संख्या अधिक रही। थर्मल वियर खरीदने वालों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी। व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार में इन वस्तुओं की उपलब्धता कम हो गई है।
लइया, चिक्की, पट्टी, गजक की मांग
सर्दी कड़क होती ही मूंगफली ही नहीं लइया, चिक्की, पट्टी के साथ गजक की मांग बढ़ गई है। चौक के लोकनाथ समेत अन्य मोहल्लों में इन वस्तुओं की लोग खरीदारी करते दिखे। चौराहों पर ठेले पर भी इन दिनों मूंगफली के साथ इन वस्तुओं की बिक्री हो रही है।
कान-सिर जरूर ढकें, मोजे भी पहनना जरूरी
सर्द हो रहे मौसम में डॉक्टर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। एसआरएन अस्पताल में नाक,कान और गला रोग विभाग के अध्यक्ष विशेषज्ञ डॉ. सचिन जैन के मुताबिक सर्दी के इस मौसम में कान-सिर जरूर ढकें। साथ ही मोजे जरूर पहनें।