फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : एयरपोर्ट की लंबी छलांग, ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में इस बार 12वीं रैंक

Sun, 28 Dec 2025 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ग्राहक संतुष्टि के मामले में इस बार प्रयागराज एयरपोर्ट ने लंबी छलांग लगाई है। अखिल भारतीय स्तर पर प्रयागराज एयरपोर्ट को इस बार 12 वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राहक संतुष्टि के मामले में इस बार प्रयागराज एयरपोर्ट ने लंबी छलांग लगाई है। अखिल भारतीय स्तर पर प्रयागराज एयरपोर्ट को इस बार 12 वीं रैंक मिली है। इसके पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट की पिछले सर्वे में 37वीं रैंक आई थी। 37वें पायदान से 12वें पायदान पर आने से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसर इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश के घरेलू एयरपोर्ट में बरेली को पहला स्थान मिला है और अयोध्या एयरपोर्ट को दूसरा स्थान मिला है। अखिल भारतीय स्तर पर इन दोनों एयरपोर्ट की रैंक इस बार क्रमश: सात और दस है।

विज्ञापन


दरअसल भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की ओर से प्रत्येक छह माह में अखिल भारतीय स्तर पर ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। प्राधिकरण द्वारा जुलाई से दिसंबर 25 के दौरान सिर्फ घरेलू उड़ान संचालित करने वाले देशभर के कुल 62 एयरपोर्ट का सर्वे कराया गया। सर्वे में मध्य प्रदेश का खजुराहो, भोपाल और महाराष्ट्र के औरंगाबाद एयरपोर्ट को पहली रैंक हासिल हुई। पिछले सर्वे में खजुराहो और भोपाल देश में अव्वल थे। वहीं प्रयागराज एयरपोर्ट की बात करें तो सर्वे में 5.00 में से 4.82 अंक के साथ लंबी छलांग लगाते हुए 12 वीं रैंक हासिल की।

विज्ञापन

यात्रियों के फीडबैक पर मिलती है रैंकिंग

एएआई की टीम एयरपोर्ट पर ही यात्रियों से वहां की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लेती है। इसी के आधार पर एयरपोर्ट की रैंक निर्धारित होती है। फीडबैक में कुल 30 से ज्यादा पैरामीटर्स पर यात्रियों से बात हुई। इस दौरान चेक इन स्टाफ की दक्षता, सुरक्षा जांच की संपूर्णता, सुरक्षित और संरक्षित होने की भावना, एयरपोर्ट में अपना रास्ता ढूंढने की सुगमता, चेक इन पंक्ति में प्रतीक्षा समय सुरक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा आदि के बारे में पूछा गया।

यात्रियों को बेहतर सुविधा देना हमारा लक्ष्य है। प्रयास किया जाएगा कि इस सर्वे में प्रयागराज देश के दस शीर्ष एयरपोर्ट में शामिल हो। - राजेश चावला, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट।

37वीं रैंक से 12वीं रैंक मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। एयरपोर्ट प्रशासन को इसके लिए बधाई। प्रयागराज से उड़ानों की संख्या बढ़े इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। - प्रवीण पटेल, सांसद एवं चेयरमैन प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति।

घरेलू उड़ान वाले यूपी के एयरपोर्ट और उनकी रैंक

एयरपोर्ट का नाम देश में            प्रदेश में

बरेली             : 07 : 01
अयोध्या : 09 : 02
प्रयागराज : 12 : 03
आगरा            : 13 : 04
कानपुर : 17 : 05
गोरखपुर : 28 : 06
कानपुर : 29             03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें