फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से पारा लुढ़का, रात में भी झमाझम

Wed, 23 Sep 2020 03:04 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
प्रयागराज। मौसम का बदला मिजाज उमस भरी गर्मी से राहत देने वाला रहा। मंगलवार को दिन भार छाए बादलों की धमाचौकड़ी से पारा करीब चार डिग्री धड़ाम हो गया। दिन में रिमझिम तो रात में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 13.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है, जो सितंबर महीने का रिकार्ड है।
विज्ञापन


दिन भर बदरी बूंदी के बीच एक बार हल्की धूप निकली। इससे पहले कहीं तेज कहीं धीमी बारिश ने मौसम बदलने का संकेत दिया। शाम को करीब पांच बजे एक झोंका बारिश का आया लेकिन हवाओं की सुस्ती से सिर्फ सड़कें हीं भीग सकीं। हालांकि रात में मौसम बदला और झमाझम बरसात हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री कम होकर 35.7 डिग्री सेल्सियस से 31.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम होकर 27.3 से 26.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आर्द्रता उच्चतम स्तर 100 और न्यूनतम 80 प्रतिशत रही।

फुटपाथ हुए लबालब
मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश से सिविल लाइंस समेत कई मोहल्लों के फुटपाथों पर पानी लग गया। अल्लापुर, अलोपीबाग, राजरूपपुर, मेडिकल चौराहे पर पानी भरा रहा। निरंजन डॉट पुल के नीचे आधे घंटे तक बारिश का पानी लगा रहा।
विज्ञापन


अभी दो से तीन दिन तक हैं बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक हवाओं के साथ स्थानीय चक्रवात की सक्रियता से दो से तीन दिन तक ठीक ठाक बारिश के आसार हैं। धूप-छांव के मौसम मेें बारिश अब मौसम में बदलाव का कारण बनेगी। उन्होंने बताया कि दिन या रात किसी भी समय तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें