हंडिया में जहरीली शराब से नौ मौतों के मामले में वांछित चल रहा शराब माफिया धीरेंद्र पटेल शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 25 हजार का यह इनामी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर शराब तस्करी के 14 मामले दर्ज हैं। साथ ही गैंगस्टर का मामला भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
आरोपी चकहौदा थाना सरायममरेज का रहने वाला है। हंडिया में इसी साल मार्च में यह घटना हुई थी। यहां जहरीली शराब ने नौ लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। जांच पड़ताल के बाद इस पूरे खेल का सरगना धीरेंद्र पटेल निकला था जिसके साथ ही कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अन्य लोग तो जेल भेजे गए लेकिन धीरेंद्र का पता नहीं चल सका। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। शनिवार को सटीक सूचना पर उसे सैदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।