एक करोड़ रुपये से होगा 100 मीटर की उड़ान का प्रदर्शन
अगले छह महीने में टीम इंजन को हल्का और थ्रॉटल-कंट्रोल्ड बनाएगी, ताकि उड़ान के दौरान उसकी ताकत घटाई-बढ़ाई जा सके। इस चरण पर 10 से 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद करीब एक करोड़ रुपये की लागत से छोटा रॉकेट तैयार कर 100 मीटर की उड़ान और ऑटोनॉमस लैंडिंग का प्रदर्शन करने की योजना है। इसके लिए कंपनी निवेश जुटा रही है।
30 टन क्षमता का रॉकेट बनाने का सपना
कंपनी का दीर्घकालिक लक्ष्य 30 टन श्रेणी का पूरी तरह रीयूजेबल हेवी लिफ्ट ऑर्बिटल रॉकेट बनाना है। स्टार्टअप को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निधि-प्रयास कार्यक्रम के तहत 10 लाख रुपये का सहयोग मिला है। यह डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त है और स्टार्ट इन यूपी से भी जुड़ा है। आईआईएचएमएफ के सीईओ डॉ. राम कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं के नवाचार और तकनीकी विचारों को मंच देना है।