अटाला की घटना का हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध
10 जून को अटाला में उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी, सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने का विरोध हिंदू जागरण मंच ने अपनी एक बैठक के दौरान किया। तेलियरगंज स्थित महावीर गंगाघाट में हुई बैठक के दौरान महानगर पदाधिकारी रमाशंकर शुक्ल, दिनेश प्रताप सिंह, दुर्गेश दुबे और अजय पंडित ने धर्मांतरण की घटनाओं सहित सभी देश विरोधी ताकतों का पुरजोर विरोध किया।