जावेद का नया ठिकाना अब देवरिया जेल
अटाला बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद का नया ठिकाना अब देवरिया जेल बन गया है। उसे सुबह ही नैनी जेल से ले जाकर देवरिया जेल में दाखिल करा दिया गया। उधर पेश इमाम अहमद अली को कानपुर नगर, फैज खान को गौतम बुद्ध नगर, मो. परवेज को फतेहगढ़, फैजान को बुलंदशहर, साहब उर्फ मो. अहमद को अलीगढ़, इमरान अहमद को आगरा और आरिफ अली को झांसी जनपद की जेल में भेजा गया है। इनके अलावा दो अन्य बंदियों को भी गैरजनपद की जेलों में स्थानांतरित किया गया है।
प्रशासनिक आधार पर 10 बंदियो की जेल बदली गई है। उन्हें संबंधित जेलों में दाखिल करा दिया गया है। - पीएन पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
जानकारी मिली थी कि अटाला बवाल के कुछ आरोपी जेल के भीतर रहकर भी गड़बड़ी फैला सकते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन केमाध्यम से उनकी जेल बदले जाने की संस्तुति की गई थी। इसी के तहत यह कार्रवाई हुई। - अजय कुमार, एसएसपी
पोस्टर से चिह्नित छह आरोपी भेजे गए जेल
उधर अटाला बवाल के मामले में पोस्टर से चिह्नित किए गए छह आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। एक दिन पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इनके नाम इस प्रकार से हैं।
1- अब्दुल रसीद निवासी हटिया, मुट्ठीगंज
2- मो. अरमान निवासी मुन्ना मस्जिद, करेली
3- एकलाख अली निवासी करेली
4- आतिफ अहमद निवासी गौसनगर करेली
5- जकी अहमद, अबूबकरपुर, करेली
6- अब्दुल रहमान निवासी अतरसुइया