फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj violence : अटाला इलाके में सड़कों-छतों की ड्रोन से निगरानी, गलियों में भी पहरा

Fri, 17 Jun 2022 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले जुमे पर हुए बवाल के मद्देनजर एक दिन पहले ही अटाला, नूरुल्लाह रोड का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह से चौकसी और बढ़ दी गई। अटाला में गोलपार्क चौराहे से लेकर शौकत अली रोड और नूरुल्लाह रोड पर सुबह से ही फोर्स ने गश्त करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : अटाला इलाके में तैनात फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुमेे पर माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए अटाला और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सड़कों और छतों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई तो गलियों में भी पुलिस का पहरा रहा। आरएएफ के जवान मल्टीसेल लांचर लेकर लगातार गश्त करते रहे। उधर, दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस और पीएसी के जवान भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहे। मस्जिदों के आसपास विशेष चौकसी बरती गई। अटाला से लेकर नूरुल्लाहरोड तक 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहे।

विज्ञापन



पिछले जुमे पर हुए बवाल के मद्देनजर एक दिन पहले ही अटाला, नूरुल्लाह रोड का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह से चौकसी और बढ़ दी गई। अटाला में गोलपार्क चौराहे से लेकर शौकत अली रोड और नूरुल्लाह रोड पर सुबह से ही फोर्स ने गश्त करना शुरू कर दिया। मस्जिदों के आसपास पीएसी की टुकड़ियां तैनात की गई थीं। इसके साथ ही हर 50 मीटर के दायरे में पुलिस फोर्स को लगाया गया था।


यहां दो-दो एसआई के नेतृत्व में 15 जवानों को मुस्तैद किया गया था। इसके अलावा ऐसी हर टीम की निगरानी व नेतृत्व का जिम्मा एक-एक थाना प्रभारियों को सौंपा गया था। इसके लिए जिले भर के थानों की फोर्स तैनात की गई थी। दो-दो थाना प्रभारियों व उनके अधीन तैनात की गई सब इंस्पेक्टर व सिपाहियों की टीम को सीओ स्तर के अधिकारी लीड कर रहे थे। जिनमें जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों से बुलाए गए क्षेत्राधिकारी भी शामिल थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

Prayagraj News : अटाला इलाके में तैनात फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला।
अटाला के ऊपर दिन भर मंडराते रहे ड्रोन कैमरे
अटाला क्षेत्र के ऊपर दिन भर ड्रोन कैमरे मंडराते रहे। पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए कुल चार ड्रोन कैमरों का इंतजाम किया गया था। इन कैमरों से सड़कों के साथ ही क्षेत्र में स्थित घरों की छतों पर नजर रखी गई। पिछली बार के बवाल में छतों से भी पथराव की बात सामने आई थी। ऐसे में ड्रोन कैमरों से लगातार छतों की निगरानी की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी छत पर लोगों का जमावड़ा न हो सके। इसके अलावा सर्विलांस कैमरों के साथ ही 300 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की फीड की भी लगातार निगरानी की गई। आईट्रिपलसी में मिलने वाली लाइव फीड पर नजर रखने के लिए जवानों के साथ ही अफसर भी तैनात रहे।



जुमे की नमाज को लेकर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। नमाज सकुशल संपन्न हुई और शांति व्यवस्था कायम रही। कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। - अजय कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें